सीरिया और इराक में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ संघर्ष के नाम पर डेरा डाले अमेरिका ने इन देशों की खनिज और तेल संपदा लूटने की अपनी मुहिम को तेज़ कर दिया है। सीरिया में तकफ़ीरी आतंकी संगठनों की हार और सफाये के साथ ही अमेरिकी सेना ने खुद मैदान संभालते हुए इन संगठनों का काम भी अपने ज़िम्मे ले लिया है जिनमे सबसे पहला काम है इन देशों की दौलत को लूटना।
सीरिया में अमेरिकी सेना अपने सहयोगी आतंकी संगठनों के साथ मिलकर हर गुजरते दिन के साथ सीरिया के तेल भंडार को लूटने का अभियान तेज कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल अमेरिकी आतंकियों ने कुर्दिश आतंकी संगठन के साथ मिलकर अपने आतंकी अड्डे पर 39 तेल टैंकर पहुंचाए. इससे पहले, अमेरिकी सेना ने महमूदिया की अवैध क्रॉसिंग के माध्यम से इराक में लगभग 80 टैंकर और अवैध क्रॉसिंग अल-वलीद के माध्यम से 40 टैंकरों की तस्करी की थी।